What Happens To Pragyan Rover And Vikram Lander After 14 Days – 14 दिनों के बाद बिक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान का क्या होगा ?

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका इंफॉर्मेशन ओसियन हिंदी में. chandrayaan-3 के बिक्रम लैंडर नें 23 अगस्त को शाम 6:04 पर चंद्रमा पर लैंड किया. जब चंद्रमा पर विक्रम लैंडर उतरा तो चंद्रमा पर काफी धूल उड़ी थी. चुकी चंद्रमा पर गुरुत्वाकर्षण कम है इसलिए यहां धूल शांत होने में काफी वक्त लगता है.

ऐसे में अगर रोवर को बाहर निकाला जाता तो इसमें कई प्रकार की खामियां आने का खतरा था. इसीलिए प्रज्ञान रोवर को विक्रम लैंडर के लैंड होने के करीबन ढाई घंटे के बाद चंद्रमा की सतह पर निकाला गया. अब आने वाले 14 दिनों तक चांद की सतह पर यह जानकारियां इकट्ठा करेगा.

दोस्तों चांद का एक दिन धरती के 14 दिनों के बराबर होता है और इसे लूनर डे कहते हैं. रोवर प्रज्ञान चांद की सतह से जो भी डाटा एकत्रित करेगा उसे विक्रम लैंडर को भेज देगा और विक्रम लैंडर डाटा को बेंगलुरु कंट्रोल सेंटर तक पहुंचा देगा. लूनर डे के बाद चांद पर रात हो जाएगी.

What Happens To Pragyan Rover And Vikram Lander After 14 Days

ऐसे में ये सवाल उठता है की अगले 14 दिनों के बाद बिक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान का क्या होगा. चन्द्रमा पर १४ दिनों तक बर्फ जमा देने वाली माइनस 334 डिग्री सेल्सियस ठंड पड़ती है. बिक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर सिर्फ धूप में ही काम कर सकते हैं क्योंकि ये सूरज की रोशनी से चार्ज होते हैं.

इसलिए 14 दिनों के बाद ये दोनों ही निष्क्रिय हो जाएंगे. यानी कि चंद्रयान के पास डाटा एकत्रित करने के लिए कुल 14 दिनों का ही समय है. विक्रम और प्रज्ञान रोवर काम खत्म होने के बाद भी चांद पर ही रहेंगे. विक्रम और रोवर प्रज्ञान सूरज की रोशनी से चार्ज हो सकते हैं ऐसे में जब चांद पर फिर से सूरज उगेगा तो यह दोनों फिर से काम कर सकते हैं बशर्ते की 14 दिनों की बर्फ जमा देने वाली ठंड में इनके अंदर कोई खराबी ना पैदा हो.

इसलिए इसरो के वैज्ञानिकों के द्वारा ऐसा कहा गया है कि ऐसा संभव है कि 14 दिनों के बाद जब वापस चांद पर सूरज की रोशनी निकले तो यह दोनों उपकरण फिर से काम करने लगे लेकिन इसके बारे में अभी निश्चित तौर पर कुछ कहना मुश्किल है और इसके लिए वैज्ञानिकों को 14 दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा. उसके बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर यह दोनों उसके बाद काम कर पाते हैं या नहीं.

दोस्तों अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और आपकी राय हमें बताएं जय हिंद.