Disease X Kya Hai – कोविड-19 से भी ज्यादा खतरनाक है Disease X, जा सकती है करोडो लोगों की जान

Join Telegram group Join Now
Join whatsapp group Join Now

आज के समय में प्रदूषण और बदले हुए खानपान के चलते अलग अलग रोग सामने आ रहे है, हाल ही में कोरोना महामारी के चलते दुनिया भर में लाखों लोगों ने अपनी जान गवा दी। कॉविड-19 साल 2019 में आई एक वैश्विक महामारी थी जिसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिला। हाल ही में WHO और अन्य संगठनों के द्वारा एक नई बीमारी की आशंका जताई गयी है जो को डिजीज एक्स है। इस लेख के जरिए आप जान पाएंगे की डिजीज एक्स क्या है।

वैसे तो वायरलॉजिस्ट अलग अलग वायरस और उनसे होने वाली बीमारियों को जानकारी अक्सर who और लोगो तक पहुंचाते रहते है। लेकिन इस बार कुछ वैज्ञानिकों और वायरलॉजिस्ट के अनुसार आने वाले समय में कोरोना महामारी से भी ज्यादा खतरनाक महामारी फैल सकती है। इस महामारी को डिजीज एक्स पैंडेमिक (Disease X Pandemic) कहा जा रहा है।

डिजीज एक्स क्या है Disease X Kya Hai

डिजीज एक्स का अलर्ट WHO द्वारा जारी कर दिया गया है, बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि आखिर डिजीज एक क्या है। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि डिजीज एक्स एक अज्ञात बीमारी है। डिजीज एक्स को यह नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि अभी तक इस बीमारी की पहचान नहीं हो पाई है। जब भी किसी बीमारी की पहचान नहीं होती तो उसे शुरुआत में डिजीज एक के नाम से जाना जाता है। हालांकि पहचान होने के बाद इस बीमारी का नाम बदला भी जा सकता है।

रिपोर्ट्स की माने तो डिजीज एक कोरोना महामारी से 7 से 20 गुना ज्यादा घातक हो सकती है, कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या लगभग 25 लाख दर्ज की गई थी हालांकि माना जा रहा है कि डिजीज एक से मरने वालों की संख्या 5 करोड़ तक हो सकती है। हालांकि अगर वैज्ञानिकों द्वारा समय पर वैक्सीन का निर्माण कर लिया जाता है और लोग इस बीमारी से बचाव के तरीके अपनाते है तो यह संख्या बहुत कम भी हो सकती है।

डिजीज एक्स एक प्रकार की संक्रामक बीमारी है, माना जा रहा है कि डिजीज एक वायरस के कारण होने वाली एक बीमारी है और वैज्ञानिकों द्वारा अभी तक इस वायरस के 25 वेरिएंट की जांच कर ली गई है।

डिजीज एक्स का इतिहास क्या है

मैं 2023 में हो द्वारा डिजीज एक्स का अलर्ट जारी किया था हालांकि इससे पहले भी डिजीज एक्स शब्द इस्तेमाल में लाया जा चुका है। WHO के द्वारा साल 2018 में भी डिजीज एक शब्द का इस्तेमाल ऐसी बीमारी को दर्शाने के लिए किया था जिनका पता नहीं लग पाया था।

डिजीज एक्स सिंपटम्स Disease X Symptoms

फिलहाल वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन या किसी अन्य संस्था द्वारा डिजीज X के सिम्टम्स की जानकारी आम लोगों तक नहीं पहुंचाई है। ऐसा माना जा रहा है कि यह महामारी स्पेनिश फ्लू जैसी हो सकती है और इसके कारण 1918–1920 में आए स्पेनिश फ्लू से ज्यादा मौतें हो सकती है। यही कारण है कि WHO के द्वारा इस बीमारी को प्राथमिकता सूची में शामिल किया है।

इन्हें भी ज़रूर पढ़ें

डिजीज एक्स से बचाव कैसे करे

आज कल डिजीज एक्स की लेटेस्ट न्यूज अलग अलग मीडिया चैनलों में देखी जा सकती है, बहुत से लोगो के मन में डिजीज एक्स को लेकर अलग अलग सवाल आ रहे है। अगर आप भी जानना चाहते है की डिजीज एक्स से बचाव कैसे करे तो आप नीचे दी गई जानकारी पढ़ सकते है।

  • फिलहाल इस बीमारी का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है, वज्ञानिको द्वारा इस बीमारी पर रिसर्च की जा रही है। इस बीमारी के फैलने की संभावनाएं ज्यादा नहीं है।
  • साफ सफाई का ध्यान रखे, किसी भी बीमारी से बचाव के लिए साफ सफाई का ध्यान रखना पहला कदम होता है। अपने वातावरण को साफ रखे।
  • मास्क पहने, माना जा रहा है की डिजीज एक्स एक संक्रामक बीमारी होगी, इस बीमारी से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • वैक्सीन, वैक्सीन का निर्माण होने पर वैक्सीनेशन कराना डिजीज एक्स से बचाव का एक तरीका है हालाकि न ही अभी यह महामारी फैली है और न ही अभी वैक्सीन का निर्माण हुआ है।

WHO प्राथमिकता रोग क्या है और इसमें कौन से रोग शामिल है

WHO द्वारा साल 2017 में पहली बार ऐसे लोगों की सूची निकल गई जो की आने वाले समय में एक महामारी का रूप ले सकते हैं। WHO के द्वारा ऐसे रोगों को ही प्राथमिकता रोग कहा गया है। Disease X भी WHO के द्वारा निकाली गई प्राथमिक रोगों की सूची में से एक बीमारी है। इस रोग के अलावा निम्नलिखित रोग WHO की प्राथमिकता सूची में शामिल है।

  • कोरोना – कोविड 19
  • लासा बुखार
  • निपाह और हेनिपावायरल रोग
  • रिफ्ट वैली बुखार
  • ज़िका
  • क्रीमियन-कांगो रक्तस्रावी बुखार
  • इबोला वायरस और मार्बर्ग वायरस
  • सार्स और मर्स कोरोनोवायरस
  • डिजीज एक्स

FAQ

डिजीज एक्स क्या है?

डिजीज एक्स शब्द एक ऐसी महामारी के लिए किया जाता है जो की किसी पेथोंजन यानी बीमारी फैलाने वाले तत्व से होती है। डिजीज एक्स को यह नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि इस बीमारी में पेथोंजन यानी बीमारी फैलाने वाले तत्व की पहचान नहीं हुई है।

क्या डिजीज एक्स खतरनाक है?

अगर रिपोर्ट्स की मानी जाए तो डिजीज एक्स कोरोना (कोविड़ -19) के साथ साथ अभी तक आई महामारियों में से सबसे ज्यादा खतरनाक हो सकती है। माना जा रहा है की इस महामारी के कारण 5 करोड़ से ज्यादा मौते हो सकती है।

डिजीज एक्स का इलाज कैसे करे?

फिलहाल डिजीज एक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है, WHO और अन्य संगठनों के वैज्ञानिक आने वाली महामारियों की स्टडी कर रहे है। जल्दी ही ऐसी कोई महामारी फैलने पर इसके इलाज की जानकारी WHO और अन्य संगठनों द्वारा दी जायेगी।

क्या डिजीज एक्स की वैक्सीन बन गई है? Disease X Vaccine

फिलहाल डिजीज एक्स पर WHO के वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे है, अलग अलग देशों में भी अपने स्तर पर ऐसी बीमारियों पर रिसर्च की जा रही है, फिलहाल डिजीज एक्स के पेथोंजन की जानकारी न होने के कारण इसकी वैक्सीन नही बनी है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल के जरिए हमने आप तक डिजीज एक्स से जुड़ी सभी जानकारी जैसे Disease X Kya Hai, डिजीज एक्स सिंपटम और कुछ अन्य जानकारी साझा की है। मैं उम्मीद करता हूं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। अगर आप अपने दोस्तों तक यह जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो इस लेख को शेयर कर सकते हैं।

अगर आप किसी अन्य विषय के बारे में जानकारी चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं, हम जल्द ही आपके सवालों का जवाब देंगे।

1 thought on “Disease X Kya Hai – कोविड-19 से भी ज्यादा खतरनाक है Disease X, जा सकती है करोडो लोगों की जान”

Leave a Comment