Google Bard AI Kya Hai गूगल बार्ड एआई क्या है

इस आर्टिकल में आप जानेंगे की Google Bard AI (गूगल एआई बार्ड) क्या हैं, ये ChatGPT से किस तरह अलग है और ये कैसे काम करता है

टेक्नोलॉजी की दुनिया में नए नए खोज होते ही रहते हैं। अभी कुछ समय पहले गूगल ने अपनी एआई टेक्नोलॉजी बार्ड को लॉन्च किया है। ऐसा गूगल ने चैट जीपीटी-3 को टक्कर देने के लिए किया है। गूगल इसे बहुत जल्दी मार्किट में ला रहा है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इसकी जानकारी ऑफिशियल ब्लॉग के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि Google Bard AI के आने से लोगों के मुश्किल काम मिनटों में निपट जायेंगे। फिलहाल अभी कंपनी इसके टेस्ट कर रही है अगर ये सफल रहता है तो इसे जल्द से जल्द मार्किट में लांच किया जायेगा।

Table of Contents

Google Bard AI 2023 in Hindi (गूगल एआई बार्ड)

नामगूगल एआई बार्ड
लॉन्चसाल 2023
किसने लॉन्च कियागूगल
घोषणा किसने कीब्लॉग पोस्ट के जरिये गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने

गूगल बार्ड एआई क्या है (What is Google Bard AI)

गूगल एआई बार्ड एक चैटबोट है। ये गूगल की डॉयलॉग एप्लीकेशन पर आधारित है। इसे गूगल ने अपनी ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से बनाया है। ये इंटरनेट से कनेक्ट होने पर यूजर्स के कामों की आसान बना देगा। फिलहाल गूगल की तरफ ये नहीं बताया गया है की ये किन सवालों के जवाब देने में सक्षम है। 10 मई को गूगल ने एक इवेंट के दौरान google बार्ड को लांच किया।

गूगल बार्ड एआई के नये फीचर्स (New Features)

गूगल बार्ड एआई में इस बार कई सारे नए फीचर्स जोड़े गए हैं जिसके जानकारी जल्द गूगल के द्वारा प्राप्त होगी।

भारत समेत 180 देशों में उपलब्ध

अब तक गूगल बार्ड को यूएस एवं यूके में टेस्टिंग के लिए लांच किया गया था लेकिन अब गूगल ने इसे कुछ नए फीचर्स के साथ भारत समेत 180 देशों में लांच कर दिया है।

पहले से कही अधिक एडवांस्ड

अब तक गूगल बार्ड कोई सवाल पूछने पर टेक्स्ट द्वारा जवाब दे रहा था, किन्तु अब ये एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की मदद से विजुअल रिजल्ट्स यानि की फोटो और विडियो भी दिखायेगा।

PaLM 2 की वजह हुआ हाईटेक

गूगल बार्ड जब लांच हुआ था तब इसका लैंग्वेज मॉडल लाम्डा था, लेकिन अब इसे PaLM 2 में स्विच कर दिया गया है, इससे गूगल बार्ड की रीजनिंग स्किल एवं एडवांस्ड मैथ्सऔर कोडिंग पहले से अधिक एडवांस हो गई है।

हिंदी के अलावा 40 भाषाओं में उपलब्ध

अब तक गूगल बार्ड सिर्फ अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध था, किन्तु अब ये हिंदी समेत 40 अन्य भाषाओ में उपलब्ध है।

इन्हें भी ज़रूर पढ़ें

गूगल बार्ड का इस्तेमाल कैसे करें (How to use Google Bard)

आपको ये जानकर ख़ुशी होगी की गूगल बार्ड का उपयोग करना बहुत ही आसान हैं। आपको गूगल बार्ड की अधिकारिक वेबसाइट में जाकर अपने गूगल अकाउंट के माध्यम से इसमें लॉग इन करना है उसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

गूगल बार्ड की अधिकारिक लिंक क्या है (Official Link)

गूगल बार्ड का इस्तेमाल करने के लिए इसकी अधिकारिक लिंक पर जा सकते हैं. यहां पर आप गूगल अकाउंट से लॉग इन करके इसके सारे फीचर का उपयोग करने में सक्षम होंगे।

गूगल बार्ड एआई कैसे काम करेगा (How Google AI Bard Works)

अभी गूगल बार्ड टेस्टिंग मोड में है। एकबार इसकी टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाये फिर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

गूगल बार्ड एआई और चैटजीपीटी में क्या अंतर है (Google Bard AI vs ChatGPT)

गूगल एआई बार्ड तथा चैट जीपीटी दोनों ही एआई टेक्नॉलोजी पर आधारित हैं लेकिन विशेषज्ञों की माने तो इन दोनों में काफी अंतर है।

  • आपको बता दें कि गूगल एआई बार्ड, चैटजीपीटी से काफी बेहतर और एडवांस्ड है। जहाँ चैट जीपीटी पर आपको किसी भी विषय में सिर्फ उतनी ही जानकारी मिल सकती है जितनी उसके डाटा में फीड है लेकिन गूगल बार्ड आपको बहुत ही ज्यादा जानकारियां देने में सक्षम होगा।
  • गूगल एआई बार्ड को बनाने वाले डेवलपर और इंजिनियर का कहना है की इसे चैटजीपीटी से बिल्कुल अलग तरीके से डिजाईन किया गया है।

गूगल बार्ड एआई के आने से क्या बंद होगा गूगल सर्च इंजन (Impact on Google Search Engine)

गूगल आज के समय में सबसे बड़ा सर्च इंजन है। कई लोग ऐसा सोच रहे हैं की क्या गूगल एआई बार्ड के आने से गूगल सर्च इंजन को बंद हो जायेगा तो ऐसा बिलकुल नहीं है। गूगल सर्च इंजन और गूगल एआई बार्ड दोनों गूगल के दो अलग-अलग प्रोडक्ट हैं। ये दोनों ही मार्किट में अपने अपने स्थान पर बने रहेंगे।

माइक्रोसॉफ्ट को क्या फायदा हो रहा है (Benefit for Microsoft)

माइक्रोसॉफ्ट ने बिंग को चैट जीपीटी के साथ लॉन्च कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ ओपन एआई ने अब फ्री वर्जन के साथ साथ चैट जीपीटी को सब्सक्रिप्शन बेस्ड भी बना दिया गया है। ऐसे में मॉइक्रोसॉफ्ट बिंग का मार्किट शेयर बढ़ सकता है इसलिए अब मॉइक्रोसॉफ्ट और गूगल दोनों में अपने अपने प्रोडक्ट को बेहतर बनाने की होड़ मची हुई है।

गूगल बार्ड एआई का लोगों के जीवन पर क्या असर पड़ेगा (Impact on Human)

गूगल एआई बार्ड जो की एक तरह का चाटबॉट है। उसके आने से कई चीजों में बदलाव जरूर आएगा। लेकिन जो क्रिएटिविटी एक इंसान कर सकता है वो मशीन कभी नहीं कर सकती।

AI टेक्नोलॉजी की दुनिया का भविष्य

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दुनिया का आने वाला भविष्य है। इस लिए दुनिया भर की टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियां अपने अपने आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के प्रोडक्ट को जल्द से जल्द मार्किट में लाना चाहती हैं।

FAQ

Q : गूगल बार्ड ने एआई को कब लॉन्च किया ?

Ans : फरवरी साल 2023 में लॉन्च किया गया।

Q : गूगल बार्ड एआई क्या है?

Ans : ये एक तरह का चैटबोट है।

Q : गूगल बार्ड एआई के लॉन्च की घोषणा किसने की?

Ans : गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ।

Q : क्या गूगल बार्ड एआई के आने से बंद हो जाएगा गूगल सर्च इंजन?

Ans : जी नहीं, गूगल सर्च इंजन आगे भी काम करते रहेगा।

Q : गूगल बार्ड एआई आने से किसको नुकसान होगा?

Ans : गूगल एआई बार्ड से चैटजीपीटी को नुकसान हो सकता है।

Leave a Comment