ISRO Chief K Sivan Biography

इसरो के पूर्व चेयरमैन डॉ के सिवन का जन्म 14 अप्रैल 1957 को हुआ था। उनके पिता का नाम कैलासा वदिवु है जो पेशे से एक किसान हैं और उनकी माता का नाम चेलम है। एक साधारण किसान के बेटे के सिवन ने मेला सरक्कलविलाई गाँव में तमिल माध्यम के सरकारी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने दक्षिण त्रावणकोर हिंदू कॉलेज, नागरकोइल से विज्ञानं मे स्नातक की शिक्षा पूरी की।

डॉ के सिवन अपने पूरे परिवार में ऐसे पहले व्यक्ति थे जिसने स्नातक की पढाई पूरी की। सन 1980 में उन्होंने IIT मद्रास से अपनी इंजीनियरिंग की पढाई पूरी की और इसके बाद 1982 में भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की।

डॉ. के सिवन इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान समय में इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ हैं। डॉ. के सिवन की अध्यक्षता में, इसरो ने 22 जुलाई 2019 को चंद्रमा पर भारत का दूसरा मिशन चंद्रयान-2 लॉन्च किया था। सिवन नै अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम के लिए क्रायोजेनिक इंजन के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। डॉ. के सिवन बहुत ही साधारण जीवन व्यतीत करते हैं और सोशल मीडिया से दुरी बनाये रखते हैं।

इन्हें भी ज़रूर पढ़ें

K Sivan Family

डॉ. के सिवन की पत्नी का नाम मालती सिवन है जो एक हाउसवाइफ हैं। उन दोनों के दो बेटे हैं, सिद्धार्थ सिवन और सुशांत सिवान।

K Sivan Awards

डॉ. के सिवन को भारतीय अन्तरिक्ष संस्थान के लिए किये गए कार्यों के लिए अवार्ड मिल चुके हैं जिनमे से कुछ विशेष अवार्ड इस प्रकार हैं।

  • डॉ. विक्रम साराभाई रिसर्च अवार्ड (1999) इसरो मेरिट अवार्ड (2007)
  • बिरेन रॉय अंतरिक्ष विज्ञान पुरस्कार (2011)
  • मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एलुमनी एसोसिएशन,
  • चेन्नई से प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार (2013)
  • बैंगलोर से प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार (2018)
  • 2014 में चेन्नई के सत्यबामा विश्वविद्यालय से डॉक्टर ऑफ साइंस (ऑनोरिस कॉसा) से सम्मानित किया गया था।
  • तमिलनाडु सरकार के डॉ। ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पुरस्कार। (2019)

Leave a Comment