WhatsApp Channel Kaise Banaye

आज का युग सोशल मीडिया का योग है आज के समय में बच्चों के साथ-साथ बड़े-बड़े भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप मेटा प्लेटफार्म की तरफ से आने वाला एक मैसेजिंग एप्लीकेशन है। यह एप्लीकेशन सबसे बेहतर सोशल मीडिया एप्लीकेशन में से एक है। व्हाट्सएप की तरफ से हाल ही में लॉन्च किया गया व्हाट्सएप चैनल फीचर आजकल चर्चाओं में है, आज इस लेख के जरिए हम जानेंगे कि व्हाट्सएप चैनल क्या है, इसे कैसे बनाएं, फॉलोअर्स कैसे बढ़ाए और व्हाट्सएप चैनल के बेनिफिट्स क्या है।

वैसे तो मेटा की तरफ से समय-समय पर व्हाट्सएप एप्लीकेशन पर नए-नए अपडेट ले जाते हैं जो कि इसे इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए फायदेमंद होते हैं। व्हाट्सएप चैनल फीचर भी ऐसे ही फीचर में से एक है। व्हाट्सएप चैनल की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

WhatsApp channel kya hai

व्हाट्सएप चैनल व्हाट्सएप की तरफ से लांच किया गया एक फीचर है जो की सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया है। यह फीचर एक ऐसा फीचर है जिसकी मदद से लोग बिना अपनी पर्सनल जानकारी दिए किसी एक विषय पर अलग-अलग प्रकार की जानकारी पा सकते हैं।

व्हाट्सएप एप्लीकेशन पर चैनल बनाने के साथ-साथ चैनल से जुड़ने का विकल्प भी मौजूद होता है। आप जिस भी विषय के बारे में जानकारी चाहते हैं उसे चैनल के बारे में सर्च कर उसमें जोड़ सकते हैं ऐसा करने से आपकी कोई भी जानकारी चैनल के ओनर तक नहीं जाती।

WhatsApp channel kaise banaye

व्हाट्सएप पर समय-समय पर अलग-अलग फीचर जोड़े जाते हैं जो की हमारे कामों को आसान करते हैं। अगर आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं और अपना चैनल बनाकर लाखों लोगों को उसे जोड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इस बात की जानकारी होना आवश्यक है कि व्हाट्सएप चैनल कैसे बनाएं। व्हाट्सएप चैनल बनाने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करने होंगे।

स्टेप 1. सबसे पहले अपने मोबाइल का मोबाइल डाटा खोलें और प्ले स्टोर की मदद से व्हाट्सएप एप्लीकेशन को अपडेट कर ले।

स्टेप 2. अपडेट पूरा होने के बाद आपको व्हाट्सएप एप्लीकेशन खोलना होगा, व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर आने के बाद आपको बाई ओर स्वाइप करना होगा।

स्टेप 3. अब आप स्टेटस के साथ साथ चैनल का सेक्शन भी देख पाएंगे, चैनल्स के सामने दिखाए गए ऐड (+) बटन पर क्लिक कर दे।

स्टेप 4. अब आपके सामने क्रिएट चैनल पर फाइंड चैनल्स दो विकल्प होंगे, आपको इन में से पहले विकल्प यानी क्रिएट चैनल पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5. अब आपको चैनल बनाने के बारे में कुछ जानकारी दिखाई जाएगी, जिसे पढ़ कर आपको continue पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 6.अब आप चैनल आइकन पर क्लिक कर सबसे पहले चैनल के लिए कोई आइकन चुन ले। इसके लिए आप अपनी गैलरी, कैमरा, इमोजी और स्टिकर के साथ साथ वेब का इस्तेमाल भी कर सकते है।

स्टेप 7. अब आपको चैनल नेम की जगह पर चैनल का नाम और उसके नीचे दिए गए बॉक्स में डिस्क्रिप्शन डालना होगा।

स्टेप 8. यह सब करने के बाद आपको क्रिएट चैनल विकल्प पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने के साथ ही कुछ सेकंड बाद आपका चैनल बन जायेगा।

WhatsApp channel par followers kaise badhaye

व्हाट्सएप के द्वारा चैनल फीचर लॉन्च किए जाने के बाद लाखों लोग अपना चैनल बन चुके हैं हालांकि इन सभी लोगों में से बहुत कम लोग ऐसे हैं जो की अपने चैनल पर ज्यादा से ज्यादा फॉलोअर बना पा रहे है। अगर आप भी एक व्हाट्सएप चैनल बन चुके हैं और जानना चाहते हैं कि व्हाट्सएप चैनल पर फॉलोवर्स कैसे बढ़ाए तो आप नीचे दी गई टिप्स पढ़ सकते हैं।

  • व्हाट्सएप चैनल का लिंक शेयर करें

व्हाट्सएप चैनल पर फॉलोवर बढ़ाने के लिए सबसे पहले आपको व्हाट्सएप चैनल का लिंक अपने दोस्तों रिश्तेदारों और जान पहचान के लोगों तक पहुंचाना होगा। इसके लिए आप अपने व्हाट्सएप चैनल का लिंक बना सकते हैं। इस लिंक के जरिए लोग आपके चैनल से जुड़ सकते हैं। व्हाट्सएप चैनल का लिंक बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।

स्टेप 1.व्हाट्सएप एप्लीकेशन खोलें और अपडेट्स वाले सेक्शन में जाएं।

स्टेप 2.अब आपको आपके द्वारा बनाए गए चैनल पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3.आपको स्क्रीन पर ऊपर की तरफ चैनल लिंक ऑप्शन देखने को मिलेगा, इस पर क्लिक करे।

स्टेप 4.अब आप अपने चैनल का लिंक देख पाएंगे और साथ ही अलग-अलग विकल्पों का इस्तेमाल कर इसे शेयर कर पाएंगे।

  • टेलीग्राम की मदद से फॉलोअर बढ़ाएं

टेलीग्राम भी एक मैसेजिंग एप्लीकेशन है अगर आप अपने व्हाट्सएप चैनल पर ज्यादा से ज्यादा फॉलोअर चाहते हैं तो इसके लिए आप टेलीग्राम एप्लीकेशन की मदद ले सकते हैं। टेलीग्राम पर आप अपने व्हाट्सएप चैनल के जैसे ही ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं साथ ही इन ग्रुप में अपने चैनल का लिंक भेज कर फॉलोवर बढ़ा सकते हैं।

  • फेसबुक की मदद से फॉलोअर बढ़ाएं

अगर आप फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो आप इसका इस्तेमाल अपने व्हाट्सएप चैनल के फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं, फेसबुक पर आप लोगों को अपनी पोस्ट के जरिए अपने व्हाट्सएप चैनल के बारे में बता सकते हैं साथ ही में चैनल का लिंक देकर आप लोगों को जोड़ सकते हैं। व्हाट्सएप में आप अलग-अलग ग्रुप में भी अपने चैनल को प्रमोट कर सकते हैं जिससे आपके फॉलोवर्स बढ़ जाएंगे।

WhatsApp Channel Ke Benifits Kya Hai?

आज आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज और बड़े-बड़े न्यूज़ चैनल, एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स, और जाने-माने ब्रांड सभी व्हाट्सएप चैनल बना रहे हैं। व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने वाले लोग भी बड़ी मात्रा में व्हाट्सएप चैनलो को ज्वाइन कर रहे हैं, अगर बात करें व्हाट्सएप चैनल के फायदे क्या है तो नीचे व्हाट्सएप चैनल के फायदे की लिस्ट दी गई है।

  • प्राइवेसी का ध्यान रखा जाता है

अगर आप एक व्हाट्सएप चैनल बनाते हैं या व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करते हैं तो ऐसे में व्हाट्सएप के द्वारा आपकी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाता है। व्हाट्सएप चैनल में ना ही फॉलोअर और ना ही एडमिन की किसी भी जानकारी को पब्लिक किया जाता है।

  • अपडेट पाने का सुरक्षित तरीका

जैसा कि हमने बताया कि व्हाट्सएप चैनल में प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाता है, इसी कारण से व्हाट्सएप चैनल का अगला फायदा यह है कि यह व्हाट्सएप पर सीधे किसी भी चैनल के अपडेट पाने का एक सुरक्षित तरीका है। आप सीधे चैनल के एडमिन द्वारा दी जाने वाली जानकारी पा सकते हैं।

  • रिएक्शंस दे

व्हाट्सएप चैनल का एक बेनिफिट यह भी है कि आप इस चैनल पर आने वाले किसी भी मैसेज या अपडेट पर अपने रिएक्शन दे सकते हैं। किसी भी प्रकार के रिएक्शन देने के लिए आप इमोजी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • आसानी से वेरिफाइड चैनल को ढूंढा जा सकता है।

व्हाट्सएप चैनल में फाइंड चैनल का विकल्प देखने को मिलता है जिसकी मदद से आप आसानी से वेरीफाइड चैनल को ढूंढ सकते हैं। मान लीजिए कि आप एक सेलिब्रिटी के चैनल को ज्वाइन करना चाहते हैं, फाइंड चैनल से सीधे आप उसे चैनल को ढूंढ सकते हैं।

  • स्क्रीनशॉट और फॉरवर्ड

व्हाट्सएप चैनल पर स्क्रीनशॉट और फॉरवर्ड को बंद करने का विकल्प भी मौजूद है, बहुत सी बार कुछ लोग स्क्रीनशॉट लेकर दी गई जानकारी को बदलकर प्रस्तुत करते हैं, ऐसे में स्क्रीनशॉट बंद करना एक फायदेमंद फीचर है।

FAQ –

व्हाट्सएप चैनल कैसे काम करता है?

व्हाट्सएप चैनल व्हाट्सएप का एक ऐसा फीचर है जिसकी मदद से व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वाले लोग व्हाट्सएप चैनल बना सकते हैं, वही व्हाट्सएप चलाने वाले लोग किसी और व्यक्ति के द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं। व्हाट्सएप चैनल पर चैनल के निर्माता द्वारा मैसेज भेजे जा सकते हैं, इसी प्रकार से व्हाट्सएप चैनल काम करते हैं।

व्हाट्सएप चैनल कहां है?

व्हाट्सएप चैनल व्हाट्सएप का एक फीचर है जो कि व्हाट्सएप खोलने पर updates विकल्प पर क्लिक करने पर देखे जा सकते हैं। अपडेट्स वाले क्षेत्र में ऊपर की तरफ स्टेटस दिखाए जाते हैं वहीं नीचे की तरफ व्हाट्सएप चैनल दिखाए जाते हैं जिनसे आप जुड़े हुए हैं।

क्या मैं व्हाट्सएप में चैनल बना सकता हूं?

हां अगर आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आप व्हाट्सएप चैनल बना सकते हैं। शुरुआत में व्हाट्सएप पर चैनल बनाने का विकल्प मौजूद नहीं था लेकिन अब यह विकल्प सभी लोगों के लिए अनलॉक कर दिया गया है।

मैं व्हाट्सएप चैनल कैसे बंद करूं?

अगर आप अपना व्हाट्सएप चैनल बंद करना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने व्हाट्सएप चैनल को खोलकर चैनल इन्फो पर जा सकते हैं। इसके बाद आपको नीचे की तरफ डिलीट चैनल विकल्प मिलेगा, इस विकल्प पर क्लिक कर व्हाट्सएप चैनल बंद किया जा सकता है।

अपने चैनल को कैसे ग्रो करें?

अगर आप अपना व्हाट्सएप चैनल गो करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने चैनल के लिंक को अलग-अलग ग्रुप और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में शेयर करना होगा। इस विषय पर ऊपर जानकारी दी गई है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना की व्हाट्सएप चैनल क्या है, कैसे बनाए, फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, और व्हाट्सएप चैनल के बेनिफिट्स। यह लेख आप तक आसान भाषा में जानकारी पहुंचने के लिए बनाया गया है। अगर आप किसी भी विषय से जुड़ी जानकारी देना चाहते है जानकारी पाना चाहते है तो आप कमेंट का इस्तेमाल कर सकते है।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो अपने दोस्तो के साथ शेयर करना ना भूले और उन तक भी यह जानकारी पहुंचाए।  धन्यवाद।

Leave a Comment